आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

0
fastlive news

नई दिल्ली : आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को चारो ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं, इसी क्रम में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शनिवार को भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी, राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि अंडर-19 विश्व कप जीतने के लिए भारत की प्रतिभाशाली युवा टीम को शुभकामनाएं, शांति और संयम हमारे लड़कों के कौशल को सुशोभित करते हैं, कप्तान पृथ्वी शॉ एवं उनकी टीम और कोच राहुल द्रविड़ एवं उनके मेहनती सपोर्ट स्टाफ पर गर्व है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को शुभकामनाएं दी, उन्होंने लिखा कि हमारे युवा क्रिकेटरों की शानदार उपलब्धि से बहुत रोमांचित हूं, अंडर-19 विश्व कप जीतने पर उन्हें बधाई, इस जीत से हर भारतीय का गौरव बढ़ा हैं,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि अंडर-19 विश्व कप में शानदार जीत दर्ज करने के लिए भारतीय टीम को मेरी शुभकामनाएं! क्रिकेट सितारों की नई पीढ़ी की सफलता में भारत को गर्व है, भारत चार बार अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है,गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय टीम, कप्तान पृथ्वी शॉ और कोच राहुल द्रविड़ को अंडर-19 विश्व कप जीतने के लिए शुमकामनाएं, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टूर्नामेंट के दौरान उनके जज्बे ने अंडर-19 विश्व कप दिलाया है,

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news