
धनबाद/बोकारो : गिरिडीह सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा देश में विज्ञान शहरों की स्थापना एवं देश में स्थापित विज्ञान शहरों के ब्यौरा पर लोकसभा में पूछे गये अतारांकित प्रश्न के लिखित उत्तर में संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ महेश शर्मा ने बताया कि देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल के कोलकाता, पंजाब के कपूरथला, गुजरात के अहमदाबाद एवं उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विज्ञान शहर की स्थापना की गयी है और देश के 12 राज्यों असम के गुवाहटी एवं कोकराझार, केरल के कोट्टायम, कर्नाटक के मैसूर, हिमाचल प्रदेश के पालमपुर, उड़ीसा के बारगढ़, त्रिपुरा के उदयपुर, बिहार के गया, उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा, राजस्थान के उदयपुर, मध्यप्रदेश के जबलपुर, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर एवं आन्ध्रप्रदेश के राजमुंदरी में विज्ञान केन्द्र के स्थापना पर काम चल रहा है, जिसमें से केरल एवं त्रिपुरा में शीघ्र ही इसका कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त परियोजना पर वर्श 2014-15 से 2016-17 के बीच 1501 लाख रूपये का आवंटन उपलब्ध कराया गया जिसमें से दिसम्बर 2017 तक 1491.96 लाख रूपये खर्च किये जा चुके हैं, इसके अलावे राज्यों में राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्रों/शहरों/संग्रहालयों को स्थापित करने एवं इनकी वर्तमान स्थिति पर पूछे गये एक अन्य प्रश्न के उतर में संस्कृति मंत्री डॉ शर्मा ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय विज्ञान संस्कृति के संवर्धन हेतू स्कीम (एसपीओसीएस) संचालित करता है जिसमें देश के सभी राज्यों में विज्ञान शहरों और विज्ञान केन्द्रों की स्थापना का प्रावधान किया गया है, जो इस प्रयोजनार्थ निधियों की उपलब्धता पर निर्भर करता है, इस स्कीम का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक राज्यों को भूमि उपलब्ध करानी होती है तथा सुविधाओं के सृजन की लागत में साझेदारी करनी होती है तथा इसके रख-रखाव तथा अनुरक्षण के लिए समूह निधि की व्यवस्था करनी होती है|