

ग्रुप-7 देशों के विदेश मंत्री अगले हफ़्ते अफ़ग़ानिस्तान के हालात पर चर्चा करने जा रहे हैं. जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को जापानी न्यूज़ चैनल एनएचके को बताया कि इस मीटिंग में रूस, चीन और अन्य देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. ग्रुप-7 देशों के विदेश मंत्रियों की ये बैठक 8 सितंबर को होने की उम्मीद जा रही है.
जापान के विदेश मंत्री ने रूस और चीन के प्रतिनिधि के इस मीटिंग में भाग लेने की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि इन दोनों देशों का अफ़ग़ानिस्तान पर प्रभाव है.
उन्होंने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन की अगुवाई वाली इस ऑनलाइन मीटिंग में 20 से ज़्यादा देशों के डिप्लोमैट शामिल हो सकते हैं.
-एजेंसियां