
जमशेदपुर : जिले के गठित विशेष टीम द्वारा घाटशिला थाना क्षेत्र के घाटशिला से चोरी की मोटर साइकिल बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं गिरफ्तार व्यक्ति के निशान देही पर पुलिस ने सात मोटर साइकिल भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए व्यक्ति से पुछताछ कर पुलिस गिरोह के सरगना तक पहुंचने की कोशिश में है। छापामारी का नेतृत्व घाटशील एसडीपीओ कर रहे थे।