
रांची : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने चतरा जिले में मुखिया चंद्रिका यादव की हत्या की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था को विफल बताते हुए कहा कि जांच के बाद कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी आंदोलन करेगी इधर इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चतरा के पूर्व विधायक और राजद नेता जनार्दन पासवान सहित बारह लोगों को अभियुक्त बनाया है