शिवभक्तों का सबसे बड़ा त्योहार महाशिवरात्रि

0
fastlive news

शिवभक्तों का सबसे बड़ा त्योहार महाशिवरात्रि आज यानी मंगलवार से शुरू हो गया है, इस त्यौहार का भक्तगण पूरे साल इंतजार करते हैं और महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही शिव मंदिरों में जुटने लगते हैं। शिवभक्तों के लिए इस साल बड़ी उलझन की स्थिति बनी हुई है कि महाशिवरात्रि का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा, 13 तारीख यानी आज या फिर 14 फरवरी को, देश के कुछ हिस्सों में महाशिवरात्रि आज मनाई जा रही है जबकि उत्तर प्रदेश सहित देश के अधिकांश हिस्सों में कल मनाई जाएगी, दरअसल, ये भ्रम की स्थिति इसलिए बनी हुई है क्योंकि महाशिवरात्रि फाल्गुन महीने के कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है, 13 जनवरी को पूरे दिन त्रयोदशी है और मध्यरात्रि में करीब साढ़े 11 बजे से चतुर्दशी तिथि लग रही है। जबकि 14 फरवरी को पूरे दिन और रात 12 बजकर 47 मिनट तक चतुर्दशी तिथि है, ऐसे में लोग दुविधा में हैं कि महाशिवरात्रि 13 फरवरी को मनेगी या 14 फरवरी को, ऐसे में पंड़ितों का कहना है कि जलाभिषेक रात साढ़े बजे से कर सकते है लेकिन व्रत 14 फरवरी को ही रखना बेहतर है|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news