
एजेंसी : ताइवान में आज सुबह भूकंप के आठ तेज झटके से वहां के लोग हिल गए। भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने भूकंप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार तड़के सुबह ताइवान में आए भूकंप के केंद्र 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के हवाले से समाचार एजेंसी रायटर ने अहले सुबह आए भूकंप का केंद्र ताइवान में 10 किमी की गहराई पर थी। हालंकि इस भूकंप से किसी तरह की जनमल की क्षति होने की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैं।