नेपाल दौरे में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, प्रचंड से की मुलाकात

0
fastlive news

काठमांडू : नेपाल के दौरे पर आईं भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से मुलाकात की,  इस बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार से माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के माध्यम से बताया. रवीश कुमार के अनुसार, सुषमा ने उन्हें पिछले चुनावों में उनकी पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की, उन्होंने ट्वीट कर बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की. अपने एक अन्य ट्वीट में रवीश कुमार ने बताया कि सुषमा स्वराज ने फेडरल सोशलिस्ट फोरम के चेयरमैन उपेन्द्र यादव से मुलाक़ात की, इस मुलाक़ात के दौरान उन्होंने बीते चुनाव में उन्हें उनकी पार्टी की बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए सम्मानित किया, इसके अलावा उन्होंने भारत-नेपाल संबंधों को लेकर भी चर्चा की, प्रचंड की पार्टी प्रांतीय और संघीय चुनावों में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. सुषमा ने ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-एकीकृत मार्क्सकवादी लेनिनवादी’ (सीपीएन-यूएमएल) के प्रमुख के.पी. ओली से गुरुवार को मुलाकात की, जो देश में अगली सरकार का नेतृत्व करेंगे|(एज.)

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news