
एजेंसी : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की पूरी संभावना की पृष्ठभूमि तैयार हो गया है। इसी बीच आज विश्व के अधिकांश देशों से दूरी बने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का दो दिवसीय रूस दौरा आरंभ हो गया है। इस मुलाकात को आखिर किस नजरिऐं से देखा जाए यह तो विश्व के कई देशों को समझ से परे हो रहा होगा। लेकिन युद्ध आरंभ होने के दौरान ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का रूसी राष्ट्रपति के साथ बैठक करना विश्व के कई देशों को चिंता में डाल दिया है। मालूम रहे पिछले 23 साल बाद पाकिस्तान के किसी प्रधानमंत्री के रूस का पहला यात्रा है। मालूम रहे वर्ष 1999 के बाद से यह पहली बार ही ऐसा संयोग देखने को मिला है जब किसी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का रूस दौरा हो रहा है। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे।