
एजेंसी: अमेरिका में आगामी नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के ठीक पहले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर एक ओर आरोप लगा है। जिसमें करीब दो दशक पूर्व की एक माॅडल एमी डोरिस ने उनके साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। उक्त पूर्व माॅडल एमी डोरिस ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 23 साल पूर्व ओपन टेनिस चैंपियनशिप में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके साथ जबरदस्ती की थी। आगे उन्होंने कहा है कि मैच के दौरान वीआईपी बाॅक्स में ट्रंप ने उन्हें बहुत मजबूती से जकड़ लिया और जबरन किस किया। पूर्व माॅडल एमी डोरिस ने कहा है कि उस दौरान उनके पुरूष मित्र रहे जेसन बिन ने ही उन्हें वर्तमान राष्ट्रपति ट्रंप से मिलवाया था। हलांकि उक्त पूर्व माॅडल एमी डोरिस द्वारा ट्रंप पर लगाए गए इस तरह के आरोप को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से खंडन करते हुए खारिज कर दिया है। वहीं ट्रंप के वकील का कहना है कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप के छवि को खराब करने की एक साजिश के तहत काशिश है।
