
एजेंसी: फ्रांस में लोगों को यात्रा, रेस्तरां में प्रवेश करने और गैर आपातकालीन उपचार के लिए आज से स्वास्थ्य पास दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। फ्रांस में यह नियम को लेकर पिछले काफी दिनों से वहां के लोगों ने विरोध किया था। लेकिन फ्रांसियों द्वारा विरोध किए जाने के बाद भी वहां की सरकार ने कोविड 19 पास प्रणाली को लागू कर दिया है। इस योजना के पीछे सरकार का खास उदे्श्य वायरस को नियंत्रण में करना और टीकाकरण सूनिश्चित करना बताया जा रहा है। वहीं फ्रांस की सरकार की ओर से वहां के स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों को टीका लगवाने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया है। इस तरह अब फ्रंास में इतना तो तय हो गया है कि वहां के नागरिाकों को नियमित गतिविधियों का आनंद लेने के लिए कोविड 19 पास दिखाना अनिवार्य होगा।
