रूसी राष्ट्रपति ने प्रतिरक्षा बल को तैयार रहने का दिया आदेश

0
fastlive news

एजेंसी : रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने अपने देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परमाणु प्रतिरक्षा बलों को तैयार रहने का आदेश दिया है। मालूम रहे पुतिन ने यह आदेश हमले के चौथे दिन प्रतिरक्षा बल को दिया है। बताया जाता है कि पुतिन ने यह आदेश रविवार को शीर्ष अधिकारियों के बैठक में नाटो देशों के आक्रामक बयानों और प्रतिबंधों के जिक्र करते हुए रक्षामंत्री व सेना प्रमुखों को दिया। वैसे युद्ध के चौथे दिन कीव सहित अलग अलग शहरों पर रूसी सैनिकों द्वारा कब्जा किए जाने को लेकर लड़ाई जारी है। वहीं खारकीव के गवर्नर ओलेह सिनिहुबोकम ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों को खदेड़कर शहर को फिर से नियंत्रण में किया गया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news