
एजेंसी : दक्षिण कोलंबिया के नोम पेन्ह के दक्षिण-पूर्व स्थित मेकांग नदी में एक नाव पलट गई। जिससे नाव में सवार 10 छात्रों की मौत हो गई। नाव डूबने के बाद दो छात्रों और दो नौका चालकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में दो छात्र अब भी लापता होने की बात कही जा रही हैं। बताया जाता है कि नौका में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे । जिससे नदी में कुछ ही दूरी जाने के बाद क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण नाविक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे नाव बीच नदी में पलट गई। कहा जा रहा है कि नदी पार करने के दौरान किसी के पास लाइफ जैकेट नहीं थी।। घटना में शामिल सभी छात्र 12 से 14 वर्ष के बताये जा रहे हैं। सभी छात्र टापू के रहने वाले थे जो प्रायः नदी पार कर पढ़ने जाया करते थे।