
एजेंसी : तंज़ानिया के लेक विक्टोरिया में प्रिसिशन एयर के एक यात्री विमान के गिरने की घटना का समाचार प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि लेक विक्टोरिया में इस विमान हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर तंज़ानिया के प्रधानमंत्री कासिम मजलीवा ने दुख जताया है। वही इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों पर शोक व्यक्त किया है। घटना को लेकर प्रिसिशन एयर के एक अधिकारी ने कहा है कि इस दुर्घटनाग्रस्त विमान में 39 यात्रियों समेत कुल 43 लोग सवार थे। जो अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिऐ विमान में सवार हुऐ थे।