
एजेंसी : उत्तर कोरिया ने शनिवार सुबह एक बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग की है। उत्तर कोरिया द्वारा एक अज्ञात मिसाइल की टेस्टिंग करने से आसपास के देश चौंक गए। कोरिया का यह मिसाइल टेस्टिंग इस वर्ष का नौवां मिसाइल टेस्टिंग है। इस बात की जानकारी दक्षिण कोरिया के चीफ्स ऑफ स्टॉफ की ओर से दी गई है। मालूम रहे रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 10 दिनों से जारी युद्ध ने पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वहीं रूस यूक्रेन पर लगातार बमबारी और मिसाइलों से हमला कर रहा है। दोनो देशों के बीच जारी युद्ध पूरी दुनिया को किस ओर ले जाएगा इसे लेकर पूरे विश्व चिंतित है।