रूस ने दी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के दुर्घटनाग्रस्त होने की धमकी

0
fastlive news

एजेंसी :  यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के दौरान अब रूस ने अंतरिक्ष स्टेशन पर भी अपनी दबाव दिखाने की धमकी दी है। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मो के प्रमुख ने धमकी दी है कि पश्चिमी देशों और अमेरिका के द्वारा उसके खिलाफ लगे प्रतिबंध इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के दुर्घटनाग्रस्त होने का भी कारण हो सकता है। वहीं इस धमकी में रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा था कि आईएसएस इन इलाकों में भारत या चीन पर गिर भी सकता है। रूस के समाचार एजेंसी तास ने यह भी कहा है कि अंतरिक्ष स्टेशन की उंचाई को बढ़ा दिया गया है। यानी रूस द्वारा हाल ही के दिनों में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के दुर्घटनाग्रस्त होने की धमकी देना अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर लगाया गया प्रतिबंध ही मुख्य माना जा रहा है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news