
एजेंसी : रूस यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान रूसी सैनिकों ने पूर्वी यूक्रेन में रविवार को भारी गोलाबारी की। रूसी सैनिकों द्वारा जारी इस गोलाबारी में एक बच्चे सहित 10 नागरिकों की मौत हो गई है। वहीं यूक्रेन के खरकीव के आसपास भी गोलीबारी की घटना में 11 अन्य नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस बात की जानकारी खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव ने दी है। बताया जाता है कि राजधानी कीव के आसपास वाले इलाके में अबतक 1222 शव पाए गए है। वहीं इन हमलों के बाद से अबतक कथित युद्ध अपराधों के 5,600 मामलों की जांच यूक्रेनी अधिकारी कर रहे है।