
बोकारो (झारखण्ड) : कांग्रेस बुद्धिजीवी मंच, विचार विभाग की जिला अध्यक्ष सह महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव संगीता तिवारी के नेतृत्व में युवा अधिकार यात्रा के संयोजक सह झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी का बालीडीह बोकारो में स्वागत किया गया, इस मौके पर संगीता तिवारी ने कहा कि 2014 में चुनाव प्रचार में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा, मगर दुर्भाग्य है कि वर्तमान में रोजगार मिलना तो दूर, चालू उद्योग को बंद कर देश में बेरोजगारी को बढ़ावा दिया जा रहा है, मौके पर जय शर्मा, पी.एन. तिवारी, अनिता सिंह,तीरथ दास, नागेन्द्र महतो, लक्ष्मी देवी, अरविंद ठाकुर,मिना देवी सरस्वती देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे|