
नई दिल्ली : जीएसटी काउंसिल की बहुप्रतिक्षित बैठक में 29 चीजों से जीएसटी की दर शून्य करने का फैसला लिया गया, जिससे सामान्य लोगों को राहत मिलेगी, आम बजट से ठीक पहले हुई जीएसटी काउंसिल की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा था, जीएसटी परिषद ने बैठक में 29 चीजों पर जीएसटी को घटाकर 0 फीसदी कर दिया है, जिन उत्पादों पर जीएसटी कम किया गया है, उनमें ज्यादा हैंडीक्राफ्ट के उत्पाद शामिल हैं, इसके साथ ही परिषद ने 39 चीजों पर जीएसटी कम करके 5 फीसदी व 12 फीसदी कर दिया है, हालांकि जीएसटी रिटर्न भरने के लिए फॉर्म का सरलीकरण करने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है, इसके बारे में 10 दिन बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से फिर से बैठक होगी, कारोबारी लंबे समय से जीएसटी रिटर्न भरने के लिए फाॅर्म को और सरल बनाने की मांग कर रहे थे, हालांकि फिलहाल जीएसटी रिटर्न भरने के लिए फॉर्म का सरलीकरण करने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है, इसके बारे में 10 दिन बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से फिर से बैठक होगी, इसके अलावा रियल इस्टेट को जीएसटी के तहत लाने पर भी कोई फैसला इस बैठक में नहीं हो सका, हालांकि इस पर चर्चा जरूर हुई है, वित्त मंत्री अरुण जेटली समेत सरकार के कई नेता रियल इस्टेट को जीएसटी के तहत लाने की बात कई बार कह चुके हैं, रियल इस्टेट के जीएसटी के दायरे में आने से आम लोगों को स्टांप ड्यूटी समेत कई चीजों पर होने वाले खर्च से राहत मिल जाएगी, इस मीटिंग में पेट्रोल और डीजल पर भी कोई फैसला नहीं हो सका है, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, पेट्रोल की कीमत फिर 80 रुपये के करीब पहुंच गई है, अगर पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लाया जाता तो इसकी कीमत काफी घट जाने की संभावन थी|