कतरास में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 20 टन अवैध कोयला जब्त

0
fastlive news

कतरास। कोयला तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक ही दिन में करीब 20 टन अवैध कोयला जब्त किया। एरिया-04 की टीम ने पांडेयडीह और भूली धौड़ा में अलग-अलग छापेमारी कर कोयले की बड़ी खेप बरामद की। इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पहली छापेमारी दोपहर करीब एक बजे भूमि माइंस के ऊपर पांडेयडीह बस्ती के समीप की गई। एरिया कमांडर प्रशांत पांडे के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौके से करीब 10 टन अवैध कोयला बरामद किया।

वहीं, दूसरी कार्रवाई शाम करीब पांच बजे भूली धौड़ा के पास अंबे माइंस के ऊपर की गई। यहां भी सीआईएसएफ के जवानों ने छापेमारी कर लगभग 10 टन कोयला जब्त किया। अभियान के दौरान जवानों ने ह्यूमन चेन बनाकर पूरे इलाके की घेराबंदी की, ताकि कार्रवाई के दौरान कोई संदिग्ध बचकर नहीं निकल सके।

इस विशेष अभियान में सीआईएसएफ एरिया-04 और एरिया-05 के कुल 50 जवान शामिल थे। जब्त कोयले को बीसीसीएल प्रबंधन को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।

कोयला चोरी के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा अभियान

सीआईएसएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कोयला चोरी और अवैध तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध खनन और कोयले के गैरकानूनी कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी लगातार छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news