फ्यूचर समूह ने इसे 35 करोड़ रुपये में खरीद लिया

0
fastlive news

नई दिल्ली : वर्तमान समय में बड़ी बड़ी कंपनियां दूसरी कंपनियों के साथ साझेदारी या अधिग्रहण कर रही है, कंपनियों द्वारा इस तरह के कदम उठाए जानें का सबसे बड़ा कारण है कंपनी की तरक्की, जो कि इस काम से संभव हो जाता है, इसी क्रम में फ्यूचर समूह ने शुक्रवार को जस्पर इंफोटेक के स्वामित्व वाली स्नैपडील की लॉजिस्टिक यूनिट वल्कन एक्सप्रेस को 35 करोड़ रुपये में खरीद लिया है, फ्यूचर समूह ने एक बयान में कहा कि जस्पर इंफोटेक, जिसके पास स्नैपडील का स्वामित्व है, फ्यूचर सप्लाई चेन सोल्यूशंस के साथ वल्कन एक्सप्रेस प्रा. लि. की 100 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री के लिए समझौता किया है, यह सौदा 35 करोड़ रुपये में नकद किया गया है, वल्कन एक्सप्रेस स्नैपडील, एयरटेल और यूपीएस की लॉजिस्टिक जरूरतों को पूरा करने की सेवाएं प्रदान करती है और इसका जोर ई-कॉमर्स और उच्च मूल्य वाले बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) ट्रांजैक्शन पर है, स्नैपडील के मुख्य रणनीति और निवेश अधिकारी जेसन कोठारी ने बताया कि हाल ही में हमारे फ्रीचार्ज की बिक्री की तरह ही, हमारा मानना है कि स्नैपडील के वल्कन एक्सप्रेस को फ्यूचर समूह को की गई बिक्री सभी तीनों पक्षों के लिए एक सफल सौदा है, कोठारी की अगुवाई में ही स्नैपडील ने अपने स्वामित्व वाले फ्रीचार्ज को एक्सिस बैंक को बेचा था।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news