केले के छिलके के इस्तेमाल से दिखें खुबसूरत

0
fastlive news

केला : खाने के बाद लोग इसका छिलका बेकार समझ कर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है इसका छिलका कितने काम का है, आइये जानते है इसके छिलके के बारे में. खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां और औरतें महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन आज हम आपको केले के छिलके के बारे में कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो किसी ब्यूटी प्रोडक्ट से कम नहीं है। इसमें कई पोषक तत्व और ऐंटिऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। आइये जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का तरीका. केले के छिलके को धीरे-धीरे अंदुरुनी हिस्से को अपनी स्किन पर रगड़ें और इसे करीब आधे घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें। फिर इसे गर्म पानी से धो लें। छिलके में ऐंटिऑक्सिडेंट्स होते हैं जो झुर्रियों को खत्म करता है और स्किन टाइट हो जाती है. केले का छिलका आंख के डार्क सर्कल के लिए भी फायदेमंद होता है। छिलके से सफेद रेशे के निकालकर ऐलो जेल में इसे मिलाएं, ऐसा करने से डार्क सर्कल से छुटकारा मिलेगा. छिलके का एक छोटा टुकड़ा काट लें। इसे प्रभावित हिस्से पर तब तक मलें जब तक छिलका भूरे रंग का न हो जाए। 30 मिनट्स तक अपनी स्किन पर छिलके के रेशे को रहने दें और बाद में एक गर्म तौलिया से इसे पोंछ लें। कुछ दिनों तक दिन में दो बार ऐसा करें, स्किन ठीक हो जाएगी|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news