
मुंबई : साजिद नाडियावाला और सलमान एकबार फिर से साथ काम करने जा रहे हैं, 2018 और 2019 की ईद अपने नाम करने के बाद अब क्रिसमस के मौके पर भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं, खबरों की माने तो साजिद नाडियावाला ने क्रिसमस के मौके पर ‘किक 2’ को रिलीज़ करने का फैसला लिया है, अपने आने वाली फिल्म किक 2 को लेकर सलमान एक बार फिर से चर्चे में हैं, कहा जा रहा यह फिल्म 2019 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होगी, वहीं दूसरी तरफ 2019 में ईद के दिन सलमान अपनी अब तक सबसे ज़्यादा बजट वाली फिल्म लेकर आ रहे हैं, भारत सलमान और अली अब्बास जफर की साथ में तीसरी फिल्म होगी, इससे पहले ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर ज़िंदा है’ दोनों ने एक साथ काम किया है, साथ साथ 2018 दिसंबर में ‘दबंग 3’ को लेकर भी चर्चे में हैं, हाल ही में सूत्रों के हवाले से खबर आई कि 2019 क्रिसमस के मौके पर आने वाली फिल्म ‘किक 2’ की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है, बताया जा रहा है सलमान इस फिल्म में डबल रोल में नज़र आंएगे, एक किरदार में वह हीरो और दूसरे में विलेन की भूमिका में नज़र आंएगे, कहा जा रहा है कि सलमान ने ईद के साथ अब क्रिसमस को भी अपने नाम करने का मन बना लिया है, हाल ही में सलमान खान की ‘टाइगर ज़िंदा है’ रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। सलमान किक 2 के अलावा ‘रेस 3’ और ‘भारत’ में भी नजर आएंगे|