OnePlus 6T स्मार्टफोन 17 अक्टूबर को होगी लॉन्च

0
fastlive news

OnePlus 6T का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, काफी वक्त से इसके लॉन्च की तारीख और फीचर्स को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, आखिरकार अब कंपनी ने आधिकारिक रूप इसके लॉन्च की घोषणा कर दी है, जी हां, कंपनी ने ऑफिशली कन्फर्म किया है कि OnePlus 6T स्मार्टफोन 17 अक्टूबर को लॉन्च होगी  किया जाएगा, और इसकी बिक्री 30 अक्टूबर से शुरू की जा सकती है.

इससे वनप्लस 6टी की प्री-बुकिंग करने पर उसके साथ मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी सामने आ गई है, लाइव किए गए पेज से पता चल रहा है कि प्री-बुक वनप्लस 6टी के साथ टाइप सी इयरफोन और 500 रुपये का ऐमजॉन पे बैलेंस मिलेगा, इस तरह इस नए फोन की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को लगभग 2000 रुपये का फायदा होगा, हालांकि, अभी यह ऑफर इनऐक्टिव है और पेज पर क्लिक करने पर यह ऐमजॉन गिफ्ट कार्ड पेज पर पहुंच जाता है.

OnePlus 6T में 6.4 इंच का ऑप्टिक एमोलेड फुल HD+ डिस्प्ले होगा. साथ ही, इस स्मार्टफोन टियरड्रॉप नॉच होगा, स्क्रैच से बचाने के लिए इस स्मार्टफोन के फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास की लेयर होगी. OnePlus 6T में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 ओक्टा-कोर प्रोसेसर होने की उम्मीद है, खबरें हैं कि यह स्मार्टफोन 6GB रैम और 64GB स्टोरेज, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के वैरिएंट में आएगा. OnePlus 6T के रियर में 16 मेगापिक्सेल और 20 मेगापिक्सेल के कैमरे होंगे.

वहीं, सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सेल का कैमरा होगा, OnePlus 6T में फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 3,700 mAh की बैटरी होगी, OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी होगी, इसमें फिंगर प्रिंट सेंसर स्क्रीन के नीचे होगा। OnePlus 6T में वायरलेस चार्जिंग और IP रेटिंग फीचर नहीं होंगे|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news