
मुंबई : पिछले साल की सबसे विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ के बाद दीपिका पादुकोण की तो जैसे लॉट्री ही लग गई हो, आज के समय में दीपिका डायरेक्टर्स से लेकर एक्टर्स हर किसी की पहली पसंद बन चुकी हैं, तो वहीं अब खबरें आ रही है कि दीपिका आमिर खान के साथ काम कर सकती हैं, बता दें आमिर खान की फिल्म महाभारत को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा हो रही है.
इस बीच ‘महाभारत’ फिल्म के लिए आमिर खान के साथ द्रोपदी का किरदार निभाने के लिए दीपिका का नाम सामने आ रहा है, अगर खबरों की मानें तो आमिर खान चाहते हैं कि दीपिका फिल्म में द्रौपदी का किरदार निभाएं, दीपिका और आमिर एक साथ बड़ी स्क्रीन पर नजर नहीं आए हैं अगर वह ‘महाभारत’ फिल्म में होती हैं तो दोनों को एक साथ देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग रहेगा, हालांकि इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं की गई हैं, इन खबरों के बीच दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से मिलने देर रात उनके घर पहुंचीं, दीपिका के साथ डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी और सिद्धार्थ राय कपूर भी आमिर खान के घर पहुंचे, इन तीनों को एक साथ आमिर के घर पहुंचने से अटकलों का बाजार गरम हो गया है.
बता दें आमिर खान इन दिनों फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की प्रोमोशन में व्यस्त चल रहे हैं, जो इसी साल 8 नवंबर को रिलीज होगी, हालांकि अटकलें लगाई जा रही है कि इस नए प्रोजेक्ट को लेकर खुलासा कुछ समय बाद हो, वहीं अगर बात की जाए फिल्म ‘महाभारत’ फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बन रही है, अब खबर है कि उन्होंने एक चीनी कंपनी के साथ इसे बनाने का फैसला किया है,यह प्रोजेक्ट करीब 1000 करोड़ रुपए की लागत में बनेगा|