बाघमारा थानाप्रभारी ने डुमरा पोस्ट ऑफिस टोला में मॉब लिंचिंग के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

0
fastlive news

बाघमारा : थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरा पोस्टऑफिस टोला में मंगलवार शाम थाना प्रभारी श्रीकान्त ओझा ने मॉब लिचिंग ,भीड़ हिंसा से बचने के लिये व मॉब लिंचिंग के खिलाफ लोगो को जागरूक किया। मालूम हो कि पोस्ट ऑफिस गली में शुक्रवार रात करीब 11 बजे ग्रामीणों ने एक युवती को बच्चा चोर होने के संदेह में पकड़ कर बाघमारा पुलिस को सौपा था। तब से ग्रामीण डरे हुए हैं। वही थाना प्रभारी ने बताया कि  वर्तमान में कुछ जगहों से बच्चा चोरी की अफवाहों की घटनाओ में ग्रामीणों/भीड़ द्वारा अंजान, विक्षिप्त पुरूष व महिला को बच्चा चोर समझकर, उनके साथ मार-पीट की जा रही है। बच्चा चोरी जैसी वारदात महज एक अफवाह भी हो सकता है।धनबाद जिला हीं नहीं बल्कि पुरे राज्य में अबतक बच्चा चोरी से संबंधित कई घटना प्रकाश में आया है। कृपया अफवाह न फैलावे, अफवाह फैलाना एक दंडनीय अपराध है। इस तरह की कोई घटना संज्ञान मे आने पर अविलंब इसकी सूचना स्थानीय थाना , जिला नियंत्रण कक्ष को भी डायल-100 पर सूचित करें। और मॉब लीचिंग से बचे। अपने ग्राम से कमेटी गठन करके रात को पहरा देऔर किसी तरह की परेशानी हो तो हमे सूचित करें। सतर्क रहें सावधान रहें एक जिम्मेवार नागरिक बने हम आपके साथ है।मौके पर बाघमारा थाना के चंदन शर्मा, संतोष कुमार , पुलिस जनसहयोग समिति सदस्य चन्दन मिश्रा एवं ग्रमीण उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news