
बाघमारा : प्रखंड कार्यालय के नवनिर्मित भवन में मंगलवार को “सेवा से समृद्धि की ओर” के तहत विकास मेला का आयोजन किया गया, मेला का उद्घाटन बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शरथ महतो ने किया, मेला में उपस्थिति विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, मेला में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी रिंकू कुमारी मौजूद थी, मेला में विभागीय अधिकारियों के अलावे दर्जनों सहिया उपस्थित थे, वैसे तो विकास मेला में मुख्यतः आमजनों व जनता के लिए थी, लेकिन सेवा में आमजनों की संख्या नदारद थी।