
पटना : बिहार के गठबंधन में शामिल पार्टियों के नेताओं द्वारा दी जा रही तरह तरह की बयान से आगामी विधानसभा में फुट की राजनिति दिख रही हैं। पिछले दिनों हिंदुस्तान अवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी ने 2 सीट पर आरजेडी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान कर बिहार की राजनिति में हलचल पैदा कर दी है। वहीं गठबंधन के कांग्रेस पार्टी ने भी विधानसभा के उपचुनाव में सभी पांच सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला लेकर बिहार के मुख्य विपक्षी पार्टी राजद को मुश्किल में डाल दिया है। इधर 21 अक्टुबर को बिहार के उपचुनाव के दौरान पांच विधानसभा सिमरी बख्तियारपुर, बेलहर, नाथनगर, घरौदा और किशनगंज में मतदान होना है। इधर कांग्रेस के प्रभारी सचिव विरेंद्र सिंह राठोर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ड्राइविंग सीट पर रही है और भविष्य में भी रहेगी।