
बोकारो: बोकारो जिले के जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ में एक और कोविड-19 केस की पुष्टि हुई है। देर रात प्राप्त रिपोर्ट में जैनामोड़ का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 26 वर्षीय इस युवक को आईटीआई मोड़ चास के पास इंस्टिट्यूशनल कोरेंटाइन में रखा गया था। युवक 3 जुलाई, 2020 को बैंगलुरु से आया था। संक्रमित युवक को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही इनके कांटेक्ट तथा ट्रैवलिंग हिस्ट्री की ट्रेसिंग की जा रही है। वर्तमान में बोकारो जिला में कुल 14 मामले सक्रिय है।