पानी आपूर्ति को ले पार्षद ने किया आत्मदाह का प्रयास

0
fastlive news

कतरास (धनबाद) : राजगंज महुदा मार्ग में फोरलेन का कार्य कर रही अशोका कंपनी के कार्यशैली से परेशान होकर कतरास के वार्ड संख्या एक के पार्षद विनोद गोस्वामी ने आत्मदाह का कोशिश की। मालूम हो कि कतरास के तिलाताड़ कालोनी एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में पानी का आपूर्ति पिछले 06 महीने से फोरलेन का कार्य कर रही अशोका कंपनी के द्वारा पाइप काट दिए जाने के कारण ठप हो गई है। पानी का आपूर्ति बंद होने से परेशान लोगों ने पानी आपूर्ति की मांग को लेकर पार्षद बिनोद गोस्वामी का उनके आवास में घेराव किया। लोगो की परेशानियों को देखते हुए पार्षद बिनोद गोस्वामी ने आत्मदाह का कोशिश की। इस दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुँची कतरास पुलिस के एएसआई चंदन कुमार ने पार्षद गोस्वामी को समझाया बुझाया। पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधि से बात भी की। जिसपर कंपनी के प्रतिनिधि ने मांग पूरा करने की बात कही। जिसके बाद पुलिस के कहने पर पार्षद गोस्वामी ने आत्मदाह का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। पार्षद गोस्वामी ने कहा कि 24 घंटे में पानी आपूर्ति शुरू नही हुआ तो पुनः वे आत्मदाह के लिए बाघ्य होंगे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news