
धनबाद : उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा समापन एवं सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर जिला प्रशासन ने शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में जैक, सीबीएसई एवं आइसीएसई वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं सहित आकांक्षा से चयनित विद्यार्थियों, ई-शिक्षा महोत्सव-2025 तथा ओलंपियाड विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अरविंद कुमार ओझा तथा अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला ने कौशिकी दत्ता (आइसीएसई, कक्षा 10वीं – तृतीय स्थान), डी नोबिली स्कूल एफआरआई, श्रुति चौधरी (आइसीएसई, कक्षा 12वीं – तृतीय स्थान) कार्मेल स्कूल, धनबाद, हर्ष राज (सीबीएसई, कक्षा 10वीं – द्वितीय स्थान) डीएवी मॉडल स्कूल, सीएफआरआई, अनुषा कुमारी (सीबीएसई, कक्षा 12वीं वोकेशनल – द्वितीय स्थान) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, धनबाद, संजना गुप्ता (जैक, आईसीटी चैंपियनशिप झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025, कक्षा 9वीं) उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बोर्रागढ़, पूनम कुमारी (जैक, आईसीटी चैंपियनशिप झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025, कक्षा 12वीं) सीएम एसओई एस.एस.एल.एन.टी. गर्ल्स +2 हाई स्कूल, धनबाद, कोमल कुमारी (ओलंपियाड, अंग्रेजी – प्रथम स्थान) बीएसएस गर्ल्स हाई स्कूल, धनबाद, पिंकू कुमार (ओलंपियाड, अंग्रेजी – तृतीय स्थान) मध्य विद्यालय, सेंद्रा बांसजोड़ा, मनोज कुमार महतो (ओलंपियाड, विज्ञान – तृतीय स्थान) उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बड़दाहा, संजय कुमार गुप्ता (ओलंपियाड, अंग्रेजी – प्रथम स्थान) उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बोर्रागढ़, प्रिंस कुमार (ओलंपियाड, अंग्रेजी – द्वितीय स्थान एवं गणित – द्वितीय स्थान) राजकीयकृत +2 हाई स्कूल, धनबाद को सम्मानित किया। उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अरविंद कुमार ओझा, अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डुंगडुंग सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।