
कतरास (धनबाद) : लिलोरी मंदिर स्थित कतरी नदी के तेज धार में एक युवक डूब गया। बताया जाता है वह युवक नदी में नहा रहा था। तभी असंतुलन के कारण वह पानी की तेज़ धार में बह गया। स्थानीय लोग एवं कतरास पुलिस युवक की तलाश में लग गई है। युवक के नदी में डूबने से उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। युवक किशन कुमार कतरास के दुर्गा नगर कॉलोनी के रहने वाला बताया जाता है।