
एजेंसी: हिमालयी क्षेत्रों में चीन अब भारत समेत अन्य देशों को धमका नहीं सकता है। उक्त बातें अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पाॅम्पियो ने कही है। यह बाते विदेश मंत्री पाॅम्पियो ने भारत समेत पड़ोसी देशों के खिलाफ चीन के आक्रामक रवैये को लेकर उसकी कड़ी आलोचना करते हुए कही है। इसके अलावा पाॅम्पियो ने चीन को उन समुद्री क्षेत्रों पर भी अपना दावा नहीं करने की बात कही हैं। जिन पर चीन का कोई हक बनता ही नहीं हैं। विदेश मंत्री ने कहा है कि इसके पूर्व चीन जिस तरह डब्ल्यूएचओर जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर अपनी करतूतों को छुपाकर पूरी दुनिया के आंखों मे धूल झोकने का काम किया है। वैसे काम चीन को दोबारा नही करने की नसीहत अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पाॅम्पियो ने दी है।