
नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रोनिक्स से जुड़े 22 कंपनियों ने पूंजी निवेश के लिए दिलचस्पी दिखाई है। कोरोना काल के दौरान 22 कंपनियों द्वारा इतनी अधिक निवेश के लिए अपनी सहमति देना भारत में रोजगार को बढ़ावा मिलने की ओर संकेत कर रहा है। माना जा रहा है कि अगर इन कंपनियों का उत्पादन भारत में आंरभ हुआ तो करीब 60 प्रतिशत मोबाइल फोन के निर्यात किए जा सकते हैं। इस संबंध में देश के आईटी एवं इलेक्ट्रोनिक्स मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि अगले पांच वर्ष में इलेक्ट्रोनिक्स के क्षेत्र में 11.5 लाख करोड़ रूपये निवेश करने की योजना है। वही प्रसाद ने आगे की जानकारी देते हुए कहा है कि PLIL के तहत इन कंपनियों के निवेश करने से प्रत्यक्ष रूप से तीन लाख और अप्रत्यक्ष रूप से 9 लाख रोजगार मिलेगें। उन्हांेने कहा है कि इन कंपनियों के उत्पादन आंरभ होने पर सात लाख करोड़ रूपये का निर्यात किया जाएगा।