अंततः जिंदगी की जंग हार गया नेकदिल जहीर….

0
fastlive news

बाघमारा : अंततः जिंदगी और मौत की जंग लड़ते- लड़ते एक कलम का होनहार, ईमानदार व नेकदिल सिपाही (इंसान) हमसभी से दूर चला गया। जिसने अपनी पूरी जिंदगी अखबार के लिए न्यौछावर कर दी। दूसरे की समस्या एवं दूसरों को न्याय दिलाने के लिए इस जांबाज़ ने कई बार अपने कलम से अखबार में ऐसे शब्द उकेरे, जिससे कई लोगो को न्याय मिला, कई लोगों की समस्याएं दूर हुई। परंतु जब अपनी बारी आई तो ना सिर्फ इनका तेवर दिखाने वाला कलम निःशब्द हो गये। बल्कि अंतिम समय जिस अखबार में ये काम कर रहे थे। वहां इनके लिए एक शब्द लिखने की भी जगह इन्हें नहीं मिली। ना एक शब्द उस अखबार ने लिखने की जरूरत समझी। आज सिर्फ जहीर की मौत पर हम क्षेत्रीय पत्रकार स्वयं की दुर्दशा के लिए सरकार एवं अखबार के मालिकों पर दोष मढ़ रहे है। परंतु इसके पूर्व भी कई क्षेत्रीय पत्रकार हमसे दूर चले गए। बार-बार ये बातें आती है। दूसरों की पीड़ा उठाने की जिस जहमत में हम दिन-रात लगे रहते है। जब अपनी बारी आती है तो हम सबकुछ भूल जाते है। जहाँ तक अव्यवस्थओं का रोना हम रोते है, तो हमें लगता है हमारे में ही कमी है। जो हम इस अव्यवस्था को लेकर अपने कलम का तेवर दिखा नही पाते। आज जिले एवं राज्य में कई पत्रकार संगठन कार्यरत है। ऐसा नही है कि ये संगठन सिर्फ आज है। ये पूर्व से भी है। परंतु झारखंड के इस राज्य में जो अधिकार व जीने लायक मूलभूत सुविधाएँ पत्रकारों को मिलना चाहिए। वह नही मिल पा रहा है। जबकि हमारे देश मे ही कई राज्यों में ना सिर्फ जिला व अनुमंडल बल्कि क्षेत्रीय स्तर के पत्रकारों को वहां के सरकार के द्वारा मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही है। इसका एक ही कारण हमें लगता है, या तो हम कमज़ोर है या फिर हमारा संगठन। जहाँ तक जहीर की इस असमायिक मृत्यु का सवाल है जिसने पूरी जिंदगी अखबार के लिए समाचार बनाने के लिए सौप दिया। पर अपने लिए कुछ नहीं किया। जहीर ने संभवत 1990 के आसपास अपनी पत्रकारिता की जिंदगी शुरू की थी। जिसने प्रभात खबर, नवभारत टाइम्स, बिहार ऑब्ज़र्वर, आवाज़, हिदुस्तान जैसे अखबारो में अपनी सेवा दी। यो कहे अपना पूरा कॅरियर अखबार के लिए समर्पित कर दी। अपने कलम की धार से शब्दों का इमारत खड़ी करने वाले इस पत्रकार ने पैसों का छोटा सा आसरा भी नहीं बनाया। इसका इनके परिवारजनों के साथ हमे भी मलाल रहेगा। आज उदीयमान जहीर का सूरज हमेशा-हमेशा के लिए डूब गया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news