
:: अबतक तीन हजार से अधिक लोग इस संक्रमण का हो चुके है शिकार
:: बैक्टीरिया वैक्सीन बनाने वाले प्लांट से निकला यह संक्रमण
एजेंसी: कोरोना के बाद उत्तर पूर्वीय चीन के लांझू में एक ओर बैक्टीरियल संक्रमण फैलने का मामला सामने आया है। यह संक्रमण बैक्टीरिया वैक्सीन बनाने वाले सरकारी बायोफार्मास्यूटिकल प्लांट में लीक होने के बाद क्षेत्र में फैला है। जिससे उत्तरपूर्वी चीन में तीन हजार से भी अधिक लोग इस बैक्टीरियल इंफेक्शन का शिकार हुए है। हलांकि अभी तक इस बैक्टीरिया संक्रमण से वहां के किसी भी व्यक्ति के मौत होने की कोई अधिकारिक रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन चीन के ही एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि करीब 30 लाख आबादी वाले चीन के उत्तरपूर्वीय क्षेत्र लांझू में 3,245 लोगों में ब्रूसेलोसिस बैक्टीरिया पाया गया है। जो अभी तक इस बैक्टीरिया से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
