
श्रीनगर: बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के फिराक में पहुंचे लश्कर – ए- तयैबा के तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के राजोरी से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता पाई है। गिरफतान इन आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है। इस गिरफ्तारी के बाद भारतीय सुरक्षाबलो ने आतंकी संगठन लश्कर – ए- तयैबा की किए कराए मंसूबे पर पानी फेर दिया है। वहीं सुरक्षाबलों ने इन गिरफ्तार आतंकियों के निशानदेही पर अन्य जगहों में सर्च आॅपरेशन चलाकर आतंकी संगठन की कमर तोड़ने की पूरी तैयारी कर रही है। सुरक्षाबलों ने उन आतंकियों से जिन सामानों की बरामदगी की है उनमें 2 एके – 56 राइफल, 6 एके मैगजीन, 180 राउंड गोलियां, 2 पिस्टल, 3 पिस्टल मैगजीन, 30 पिस्टल, 4 हैंडग्रेनेड और करीब एक लाख रूपये नकदी शामिल है।
