कृषि विधेयक के विरोध में किसान संगठनों का देशव्यापी आंदोलन आज

0
fastlive news

नई दिल्ली:  धरती को चीरकर अन्न रूपी सोना उगाने वाले देश के विभिन्न राज्यों के हजारों किसान आज कृषि विधयेक के खिलाफ देश के कई राज्यों में सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को उतरे है। किसान हित की बात करने वाले देश के विभिन्न राज्यों के किसान संगठनों ने किसानों के बल पर तीन कृषि विधेकों के विरोध में आज देशव्यापी आंदोलन बुलाया है। आज के इस देश व्यापी आंदोलन का सबसे ज्यादा असर पंजाब और हरियाणा में दिखने की बात कही जा रही है। आंदोलन के दौरान हरियाणा में मंडिया और बाजारें पूरी तरह बंद कर दिया गया है। वहीं पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष समिति ने तीन दिन तक रेल रोका आंदोलन कर रखा है। इसके अलावा यूपी में भी किसान संगठनों की मदद से सपा द्वारा धरना प्रदर्शन करने की बता कही गई है। यह भी कहा जा रहा है कि कृषि विधेयक के विरोध में 28 सितंबर को कांग्रेस विधानसभा घेरने पर विचार कर रही हैं। देश के विभिन्न राज्यों में किसान संगठनों द्वारा इस तरह देश व्यापी प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने शनिवार तक 20 विशेष ट्रेनें रद्द कर दी है। वहीं पांच अन्य ट्रेनों को बीच में ही रोक दिया है। इस तरह देश व्यापी आंदोलन को लेकर राज्य सरकारें अल्र्ट पर है।

कृषि विधेयक के विरोध में किसान संगठनों का देशव्यापी आंदोलन आज

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news