अब चिराग ने पार्टी से निकाले बागी सांसद, समर्थकों ने पोस्टरों पर पोती कालिख

0
fastlive news

नई दिल्ली। अब चिराग पासवान ने पांचों बागी सांसदों को पार्टी से निलंबित कर दिया। वहीं चिराग के समर्थकों ने पटना में पार्टी कार्यालय के बाहर पशुपति कुमार पारस समेत पांचों बागी सांसदों के पोस्टरों पर कालिख पोती।

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सभी बागी सांसदों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके मुताबिक, पशुपति पारस, प्रिंस राज, वीणा देवी, महबूब अली कैसर और चंदन सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोपी पाया गया। ऐसे में इन सभी को पार्टी की सक्रिय सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। इस फैसले के बाद पांचों सांसद पार्टी में किसी भी तरह के फैसले लेने के अधिकारी नहीं होंगे।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अब एलानिया दो हिस्‍सों में बंटती दिख रही है। इसी के साथ पार्टी पर कब्जे को लेकर पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान खेमे में लड़ाई तेज हो गई। लोजपा संसदीय दल के नये नेता पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आपात बैठक दिल्ली में अपने आवास पर बुलायी और चिराग पासवान को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से भी हटा दिया। पारस खेमा ने पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सूरज सिंह उर्फ सूरज भान सिंह को लोजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व चुनाव प्रभारी की जिम्मेवारी दी। इस फैसले के तत्काल बाद चिराग पासवान ने पलटवार करते हुए देर शाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक की और बागी पांचों सांसद (पशुपति कुमार पारस, चौधरी महबूब अली कैसर, वीणा देवी, प्रिंस राज और चंदन सिंह) को पार्टी से निकाल दिया।
– Legend News

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news