किसान आंदोलन के समर्थन में विरोध दिवस मनाया जाएगा : एके झा

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

धनबाद/बाघमारा : राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन इंटक के उपाध्यक्ष श्री एके झा ने आज यहां प्रेस को जारी वक्तव्य में कहा है कि भारत की सरकार ने किसानों के लिए मंडी को मजबूत करने के नाम पर एक लाख करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है। यह राशि किसानों को नगद नहीं मिलने जा रही है। सरकार इस राशि को कर्ज के रूप में किसानों को देने के लिए इस योजना की घोषणा की। श्री झा ने कहा कि पिछले 8 महीने से हमारे देश के किसान तीन कृषि कानून को वापस लेने और एमएसपी को कानूनी दर्जा देने के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर लगातार गांधीवादी तरीके से शांतिपुर्ण संघर्ष कर रहे है। श्री झा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार को इस बात की चिंता करनी चाहिए कि किसानों की मूलभूत समस्या के समाधान के बिना देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती है। किसानों पर कर्ज का बोझ इतना बड़ा है कि वह देश में आत्महत्या करने के लिए विवश है।इस कर्ज के बोझ से किसान कभी उबर नहीं पाएगा और किसान गुलामी की जंजीर में फंस जाएगा। किसान इस गुलामी से मुक्ति चाहता है। वह आजाद भारत का आजाद नागरिक होने के नाते अपनी जायज मांगों के लिए गांधीवादी तरीके से सरकार के सामने अपनी आवाज उठाता है। इस संघर्ष में लगभग 300 किसान मौत के शिकार हुए। किसानों के संत एवं समर्थकों ने भी अपनी जान की आहुति दी लेकिन हमारी सरकार ने उन किसानों के परिवार के प्रति कोई संवेदना सार्वजनिक रूप से प्रकट नहीं किया। सरकार के इस संवेदनहीनता से देश का जनमानस दुखी एवं आश्चर्यचकित है। हमारी सरकार ने वायदा किया था कि हम देश के किसानों को दुगुना आर्थिक लाभ देंगे।किसानों को एमएसपी देंगे।उसको कानूनी दर्जा देंगे। लेकिन दुर्भाग्य है किसानों के लिए कानून बनाने के पहले सरकार ने किसानों के किसी भी संगठन से ना तो बात किया और ना तो बात करना उचित समझा। जब विपक्ष ने संसद में सवाल को मजबूती से उठाने का काम किया तो सरकार ने अपनी ताकत के बल पर विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए उन्हें मार्शल से बाहर कराया। संसद की सदस्यता से निलंबित किया। देश के इतिहास में किसानों के सवाल पर यह पहली घटना घटी है। देश के मजदूर भी तबाह हैं ।कोरोणा महा संक्रमण काल में करोड़ों मजदूर बेरोजगार हो गए। रोजी-रोटी बंद हो गया। मनरेगा के तहत काम के मिलने की गारंटी भी समाप्त हो गई। देश के सम्मानित श्रम मंत्री श्री गंगवार साहब जो बरेली से लगातार पांच पांच बार संसद सदस्य रहे। लोगों में काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कोरोणा महा संक्रमण काल में अपने क्षेत्र के लोगों का मरते हुए देखा।उसकी विवशता को देखा।उत्तर प्रदेश की सरकार से मदद मांगी। ना तो जनता को मदद मिली और ना मजदूर को मिला। ना गंगवार साहब की बात पर उत्तर प्रदेश की सरकार ने कोई ध्यान दिया। श्री संतोष गंगवार जी जो मजदूरों के हित में सोचते थे वह नहीं चाहते थे की पूंजीपतियों के हित में मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं काटी जाए।उनके अधिकार के कानून समाप्त किए जाएं। उनसे हमारी सरकार ने जबरन उस कानून को समाप्त कराया। मजदूरों की सुविधाओं को काटा। कानून की जगह पर 4 लेबर कोड देश के मजदूरों पर थोपने का काम किया।आज मंत्रिमंडल के फेरबदल में श्री गंगवार साहब को भी जाना पड़ा। उनकी लोकप्रियता काम नहीं आई। उनकी सोच काम नहीं आई उनके विचार काम नहीं आए। उनकी आवाज को ताकत नहीं मिला। लेकिन देश और बरेली की जनता इस बात को देख रही थी सुन रही थी। हमारी सरकार ने मूंग का एमएसपी रेट साढे ₹7000 प्रति क्विंटल रखा है लेकिन दिल्ली जैसे शहर के बगल में जहां आंदोलन चल रहा है पंजाब और हरियाणा के किसान पूंजीपतियों के दबाव में मजबूरी में उसी मूंग को जिसे उपजाने में खून पसीना एक किया। चार साढे ₹4000 प्रति क्विंटल बेचने के लिए विवश है। कानून का कोई संरक्षण नहीं मिल पा रहा है। यह देश के लिए दुखद है। ऐसी स्थिति में किसानों को एक करोड़ कर्ज देने की बात करना ना तो देश हित में है ना किसान हित में। महंगाई बढ़ रही है। डीजल के दाम आसमान छू रहा है। बिजली के रेट बढ़ गए हैं। किसान त्राहिमाम कर रहा है। इसके बावजूद भी किसान का आत्मबल बना हुआ है। हम सरकार की इस नीति को समझ नहीं पा रहे हैं ।सरकार अनाजों की कीमत नहीं दे पा रही है। अनाजों का सही दाम नहीं दे रही है लेकिन सरकार कर्ज देने की घोषणा कर रही है।कीमत ना देना कर्ज की बात करना यह न्याय संगत नहीं है। किसानों के फसल लूटे जा रहे हैं। सरकारी मंडियों को बंद करने का प्रयास हो रहा है। एफसीआई को समाप्त करने उसके लगभग 35000 कर्मचारियों को बेरोजगार करने का प्रयास हो रहा है। यह सारी नीतियां चंद पूंजीपति तय कर रहे हैं। देश के तमाम श्रमिक संगठनों ने एक होकर सरकार से यह मांग किया है कि किसानों की आवाज सुने ।उनसे संवाद करें जो देश के लिए जरूरी है ताकि समस्या का स्थाई समाधान हो सके। 19 जुलाई को देश के किसानों ने संसद भवन पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यह प्रदर्शन एतिहासिक होगा। इंटक सहित देश के 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने किसानों के इस प्रदर्शन का इस आंदोलन का जोरदार समर्थन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक कार्यालय में डॉक्टर संजीवा रेड्डी जी के अध्यक्षता में बैठक हुई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि किसान और मजदूर मजबूती से एक साथ एकजुट होकर प्रदर्शन को सफल करेंगे और 23 जुलाई को देश में किसान आंदोलन के समर्थन में सरकार के पूंजीवादी सोच के खिलाफ विरोध दिवस मनाया जाएगा। 19 जुलाई 2021 के प्रदर्शन में दिल्ली के आसपास 400 किलोमीटर में रहने वाले किसान और मजदूर के अलावे देश के मजदूर और किसान शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन को सफल करेंगे ताकि किसानों की आवाज को ताकत मिल सके। किसानों की जायज मांगों पर सरकार बातचीत शुरू करें और तीनों कानून को जो देश हित में नहीं है जो किसान हित में नहीं है उसको वापस लेने का फैसला भारत की सरकार करें। श्री झा ने कहा भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल को तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जो अपने को संस्कृतिक एवं पैटरनल संगठन कहता है देश हित में किसानों के सवाल पर सरकार को मजबूर करें कि सरकार किसानों के साथ बैठकर किसानों की जायज मांग को तुरंत मानने का काम करे। जिसके लिए किसान लगातार 8 महीने से सत्याग्रह कर रहे हैं और सरकार के नीति के सोच के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। देश के इतिहास में बीजेपी की सरकार ने यह पहली बार ऐसी स्थिति पैदा कर दी है कि आज किसान जो अन्नदाता है देश के रक्षक हैं जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शब्दों में देश की आत्मा है। डॉ मनमोहन सिंह के विचार में देश की अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तंभ है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने किसानों की शक्ति को पहचानते हुए जय जवान जय किसान का नारा दिया था और 1965 के लडाई को ऐतिहासिक रूप से जीतने का काम किया था। पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया था। देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा जी ने देश को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर करने के लिए हरित क्रांति का नारा दिया था। जब जगजीवन राम भारत के कृषि मंत्री थे इंदिरा जी के कैबिनेट में मजबूती से देश के आत्मनिर्भर करने के लिए ऐसा कदम उठाया। हमारा भारत अन्न के मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हुआ और हमने अमेरिका के दबाव की राजनीति को 1965 के संकल्प के अनुसार मजबूती से जवाब देने का काम किया था और किसानों के बल पर देश के आम लोगों के समर्थन पर देश को खुशहाल बनाने का काम किया था। आज उसी का परिणाम है जब हमारी वर्तमान सरकार ने कोरोना महासंक्रमण में संकट के समय में देश के आम लोगों के पॉकेट में एक पैसा नगद देने में असमर्थता जताई। ऐसे समय में हमारा अन्न का भंडार हमारी वर्तमान सरकार ने उसी के बल पर अनाज लोगों को मुहैया किया जो आज भी जारी है। श्री झा ने कहा राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार जय मंगल (अनूप सिंह) विधायक ने भी फेडरेशन के सभी प्रमुख लोगों से राय मशविरा करके इस दोनों राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को सफल बनाने का फैसला लिया है। इसलिए हम आम मजदूरों से मजदूर प्रतिनिधियों से अपील करते हैं देश हित में किसानों का साथ देने के लिए किसानों के संघर्ष को ताकत देने के लिए किसानों की आवाज को मजबूत करने के लिए सरकार पर लोकतांत्रिक ढंग से अपना दबाव बनाने के लिए 19 तारीख के प्रस्तावित प्रदर्शन को और 23 तारीख के विरोध दिवस को शांतिपूर्ण जोरदार ढंग से किसान और मजदूर मिलकर राष्ट्रव्यापी स्तर पर सफल बनाने का काम करेंगे।

किसान आंदोलन के समर्थन में विरोध दिवस मनाया जाएगा : एके झा

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news