
रिपोर्ट : राहुल राज
डुमरा : पिछले कई दशक से बाघमारा के रथटांड में भगवान जगन्नाथ के रथयात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाला जाता है। लेकिन गत वर्ष समेत इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण के कारण प्रशासन ने पहले ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कहकर लोगों को पुजा अर्चना करने की बात कही थी। बाघमारा क्षेत्र की सैकड़ों महिला पुरुषों ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के तहत प्रशासन के आदेश का पालन किया। रथटांड में सोमवार को महिलाएं-पुरुष बारी बारी से रथ में विराजमान भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की पुजा अर्चना कर अपने सुखमय जीवन की कामना की। इस दौरान नियमतः रथ को क्षेत्र के मुल कई स्थानों तक भ्रमण कराकर स्थटांड में ले जाकर विधि विधान के साथ पुनः रखा गया।
