
श्रीनगर : शोपियां जिला के जैनापोरा इलाके के चेरमार्ग में सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह एक आतंकी को ढेर किया। सुरक्षाबलों नें आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया था। जहां चेरमार्ग में छिपे आतंकी ने संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ते देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की ओर से फायरिंग होते हुए सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाइ्र की। इस जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को ढेर करने ने सुरक्षाबलों ने सफलता पाई। वहीं फिलहाल सुरक्षाबलों की ओर से क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।