‘‘ नाटो क्षेत्र के एक-एक इंच की रक्षा करेगा अमेरिका ’’ : जो बाइडन

0
fastlive news

एजेंसी : अमेरिका नाटो क्षेत्र के एक एक इंच की रक्षा करेगा। उक्त बातें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान कही। आगे उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 5 के प्रति हमारी वचनबद्धता दृढ है। रूस द्वारा यूक्रेन पर जारी बम धमाकों को देखते हुए अमेरिका सहित दुनिया के तमाम देशों की नजर आगे की युद्ध पर टिकी हुई है। वहीं पूरे विश्व के हरेक देशों की नजर अमेरिका पर है। वहीं अमेरिका भी इस युद्ध पर पूरी नजर बनाने के साथ साथ आगे की कार्रवाई पर भी विश्व को दो टूक संदेश दे दिया है। तभी तो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यहां तक कहा है कि आज हमारे करीबी सहयोगी स्वीडन, फिनलैंड और यूरोपीय संघ हमारे साथ है। बाइडेन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पश्चिम देशों को विभाजित करने के अपने लक्ष्य में विफल रहे है। फिलहाल अमेरिका रूस यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को देखते हुए नाटो सहयोगियों का समर्थन करने के लिए यूरोप में अतिरिक्त बलों की तैनाती की है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news