
नई दिल्ली : यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भारत सरकार जल्द स्वदेश ले जाएगी। उक्त बातें यूक्रेन में भारत के राजदूत पार्थ सत्पथी ने कही है। यूक्रेन के हालात को देखते हुए सत्पथी ने सभी भारतीय छात्रों को अस्थायी रूप से आश्रयस्थलों पर शरण लेने की अपील की है। वहीं भारतीय छात्रों को वहां से लाने को लेकर एयर इंडिया ने विदेश मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अवलोकन में कहा है कि विदेश मंत्रालय से मिले सुझाव के अधार पर यूक्रेन में हालात काफी विकट है। जिसे देखते हुए 26 फरवरी को दिल्ली से बुखारेस्ट और बुडारेस्ट के लिए दो उड़ाने संचालित की जाएगी। फिलहाल भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए हर तरह की तैयारी कर रही है।