दौराला स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग

0
fastlive news

लखनऊ :  सहारनपुर से दिल्ली जा रही मेरठ के दोराला स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन में शनिवार सुबह आग लग गई। इंजन में लगी इस आग से किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब सवा सात बजे सहारनपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन दोराला स्टेशन के पास रूकी। इस बीच ट्रेन में यात्रियों का चढ़ना और उतरना जारी था। तबही किसी यात्री की नजर ट्रेन के इंजन के नीचले हिस्से में पड़ी। जहां से आग की लपटें निकल रही थी। इस बात की सूचना यात्री ने इंजन चालक एवं कर्मचारियों को दिया। इसी बीच आग इतनी तेज थी कि पैसेंजर ट्रेन के दो बोगियों में आग लग गई। इसके बाद वहां शोर मचाया गया। जिससे आस पास मौजूद लोग ट्रेन से दूर हट गए। इस तरह वहां मौजूद सभी यात्रियों ने अपनी अपनी जान बचाई।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news