
मुंबई : वैसे तो बॉलीवुड जगत में किसी भी बड़े कार्यक्रम के दौरान डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन हैं। लेकिन इन चलनों को खारिज करते हुए रणवीर और आलिया ने आरके हाउस में ही शादी की सहनाई बजने की पूरी हामी भर दी है। इस बात का खुलासा पिंकविला की रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट में कही गई है कि रणवीर और आलिया की शादी बॉलीवुड की दूसरी जोड़ियों की तरह शहर के किसी फाइव या सेवन स्टार होटल में नहीं होगी। बल्कि मुंबई में स्थित कपूर खानदान की पुश्तैनी घर आरके हाउस में अपने रिश्ते को शादी का नाम देंगे। कहा जा रहा है कि जिस दिन से रणवीर ने शादी करने पर हामी भर दी है उसी दिन से उनका वेन्यू तय हो चुका है।