
मुंबई : बॉलीवुड जगत के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी की बायोपिक बनाने का काम जोर शोर से चल रहा है। वैसे मीना कुमारी के इस बायोपिक को अभिनेत्री कृति सैनन मुख्य किरदार के रूप में निभाएगी। वैसे तो कहा जा रहा है कि पिछले काफी दिनों से इस फिल्म के निर्देशक की तलाश की जा रही थी। लेकिन अब लगता है कि इस बायोपिक फिल्म के निर्देशक की तलाश लगभग पूरी कर ली गई है। कहा जा रहा है कि मीना कुमारी के इस बायोपिक फिल्म को चर्चित निर्देशक हंसल मेहता निर्देशित करेंगे। जिसकी सारी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इस बायोपिक फिल्म् को बॉलीवुड का बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट माना जा रहा है।