
दिल्ली : दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा 1,000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में कथित घोटाले को लेकर बीजेपी ने आप पार्टी का विरोध किया है। बस खरीद के मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भटिया ने कहा कि दिल्ली में… केजरीवाल सरकार के द्वारा नहीं केजरीवाल के दोस्त द्वारा निविदाएं तैयार की जाती है। इस तरह भाटिया ने कहा की “केजरीवाल का पर्यायवाची ही भ्रष्टाचार है।