
लखनऊ : थल सेना के जवान नायक सूरज पल और नोउ सेना के जवान हरेश कुमार सिंह की मौत को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है।जवान सूरज हाथरस का और जवान हरेश आगरा के रहने वाले हैं। दोनों की मृत्यु के बाद ही प्रदेश सरकार ने उनके परिवारों को ₹50-₹50 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा सीएम ने परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और जनपदों की एक-एक सड़क उनके नाम पर रखने की भी घोषणा की। दोनों के मृत्यु के बाद योगी सरकार ने इसे गंभीरता से लिया और उन दोनों को लेकर इस तरह के निर्णय लिये।