जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 9 नवंबर लेंगे नये सीजेआई की शपथ

0
fastlive news

 

नई दिल्ली : देश के 50वें सीजेआई के रूप में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 9 नवंबर को पद की शपथ लेंगे। डीवाई चंद्रचूड़ के सीजेआई के पद पर नियुक्त किए जाने की जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजेजु ने दी। इस संदर्भ में रिजेजु ने कहा कि जस्टिस चंद्रचूड़ देश के 50वें सीजेआई होंगे। जिनका इस पद पर सेवा देने का कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक रहेगा। मंत्री रिजीजू ने कहा कि चंद्रचूड़ जस्टिस यूयू ललित के स्थान पर अपना कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने कहा कि जस्टिस ललित 8 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। मालूम हो कि डीवाई के पिता वाईवी चंद्रचूड़ भी देश के चीफ जस्टिस के पद पर अपना योगदान दे चुके हैं। नये जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की नियुक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news